बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी के मोहल्ला अहिर टोला में दामाद ने बुजुर्ग ससुर को लात-घूंसे व ईंट-पत्थर मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 9, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अहिर टोला मौहल्ले में सोमवार तीन बजे के आसपास 65 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र मथुरा प्रसाद को उनके दामाद ने लात घूंसे व ईंट पत्थर मारकर घायल कर दिया । घायल ससुर ने मारपीट करने वाले दामाद की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल ससुर रामप्रकाश का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है।