परिहार: परिहार में ऑनलाइन सट्टे का खेल, लोगों को लालच देकर ठगी की आशंका
परिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरहारी गांव में ऑनलाइन सट्टा संचालन की चर्चा तेज है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा खिलाकर लोगों को कम पैसे में अधिक रकम जीतने का लालच दे रहे हैं। 5 रुपये में 475 रुपये, 10 में 950 और 100 में 9500 रुपये जिताने का दावा किया जा रहा है। इससे कई लोग इस जाल में फंसकर आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं। मामले क