बस्ती: जयन्ती पर महाराजा सुहेलदेव को याद किया गया, महादेवा विधायक दूधराम ने कहा- सुहेलदेव समाज के सजग प्रहरी थे
Basti, Basti | Feb 2, 2025 महाराजा सुहेलदेव समाज के सजग प्रहरी और भारत के गौरव थे जिन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिये जान की बाजी लगा दी।पूरे भारतवर्ष को उन पर नाज है। यह विचार महादेवा के विधायक दूधराम ने व्यक्त किया। वे रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव बब्लू यादव के संयोजन में महसो क्षेत्र के भुवनी पाकरडाड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।