जमुई: DM के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में जिले भर से विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों ने लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jul 17, 2026 DM नवीन के निर्देश पर सभा कक्ष में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता द्वारा जिले के अलग- अलग जगहों से आये फरियादियों की समस्याओं को बारी- बारी से सुना गया। जनता दरबार मे कुल 40 से अधिक मामले आए। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।