तिर्वा: DN इंटर कॉलेज के पास मिले लावारिश शव की पहचान हुई, घर से नाराज होकर निकले अधेड़ व्यक्ति
Tirwa, Kannauj | Jul 9, 2026 संवाददाता, तिर्वा। तिर्वा के डीएन कॉलेज के पास खाली पड़े प्लॉट में मिले लावारिश अधेड़ के शव की गुरुवार को पहचान हो गई। मृतक की पहचान डम्मरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल प्रजापति पुत्र नाथूराम के रूप में हुई है।मृतक के भतीजे सत्यम पुत्र राजकुमार ने समाचार माध्यमों से जानकारी मिलने पर कोतवाली पहुंचकर शव का फोटोग्राफ देखा और पहचान की।