टिकारी: रेवई में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारी की मौजूदगी में चला अभियान, जेसीबी से हटाया अतिक्रमण
Tikari, Gaya | May 27, 2026 टिकारी प्रखंड के रेवई ग्राम में बुधवार दोपहर अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चला। प्रशासनिक आदेश के बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी लगाकर अतिक्रमण क्षेत्र में निर्मित भवनों को तोड़ा गया। घरों को टूटते देख सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला से आये सुरक्षा बल पूरे दिन तैनात रहे।