नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित कलेक्टर रहे उपस्थित
गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, हाईरिस्क मामलों की निगरानी, शत-प्रतिशत टीकाकरण और लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।