बीकानेर: शिखरबंद महादेव मंदिर में मनाया गया 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व'
बीकानेर में शिखरबंद महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया गया। सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में कार्यक्रम आयोजित हुए। सोमनाथ मंदिर गुजरात में प्रधानमंत्री Narendra Modi की मौजूदगी में हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया