हुज़ूर: भोपाल में 30 अप्रैल तक आठवीं तक के स्कूल बंद, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में भी छुट्टी, एमपी के 22 जिलों में लू का अलर्ट
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2026 मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ग्वालियर, चंबल,सागर और रीवा संभाग में पारा चढ़ा हुआ है, जबकि मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन के साथ भोपाल,नर्मदापुरम में भी सूरज के तीखे तेवर हैं। शनिवार को 6शहरों में पारा 44 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया।