भगवानपुर: बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा एवं मेला आयोजन पर हुई बैठक
भगवानपुर बाजार स्थित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति के तत्वावधान में आगामी 4 सितंबर से 9 सितंबर तक आयोजित होने वाले छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा एवं मेला को लेकर मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजकर दस मिनट पर रसलपुर पंचायत भवन के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्यकांत शर्मा ने की।