मेरठ: मेरठ कोर्ट में पेशी के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने बनाई रील, एक महीने पहले आया जेल से बाहर, सुरक्षा पर सवाल
Meerut, Meerut | May 28, 2026 मेरठ के हिस्ट्रीशीटर क़ादिर बड्ढा का कोर्ट परिसर के अंदर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार क़ादिर बड्डा एक मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान न्यायिक अभिरक्षा में उसका वीडियो बनाया गया