चक्की: चक्की से योगियां तक जर्जर सड़क निर्माण की मांग पर विधायक ने दिया आश्वासन
Chakki, Buxar | Apr 12, 2026 गांव के युवा समाजसेवी अनीश कुमार ने क्षेत्र की एक प्रमुख समस्या को उठाते हुए ब्रह्मपुर के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव से चक्की से योगियां तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग रविवार की सुबह 8 बजे की है। उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।