बक्सर: बरूना गांव में 40 वर्षों से सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों का गुस्सा, बक्सर सांसद व विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
Buxar, Buxar | Feb 11, 2026 बरूना पंचायत के बरूना गांव में सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बक्सर सांसद, सदर विधायक, पंचायत के मुखिया, बीडीसी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बरूना गांव से रेलवे ट्रैक पार कर हाईवे पर जाना पड़ता है।