बक्सर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 20 लाख की ठगी का आरोप, कोलकाता से बक्सर पहुंची पीड़िता, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Buxar, Buxar | Feb 11, 2026 होमगार्ड जवान अजय सिंह द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और लगभग 10 लाख रुपये हड़पने के गंभीर आरोप के मामले में पीड़िता सुजाता क्षेत्री कोलकाता से बक्सर पहुंची और एसपी शुभम आर्य से मुलाकात कर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। पीड़िता द्वारा एसपी से मिलने के दौरान अपनी आपबीती साझा किए जाने के बाद एसपी शुभम आर्य ने उसे जिला समादेष्टा भेजे हैं।