शिकोहाबाद: शिकोहाबाद अस्पताल में प्रसव के नाम पर पैसे लेने का आरोप, तीमारदारों का हंगामा, CMS डॉ. रमेश चंद्र केशव मौके पर पहुंचे
शिकोहाबाद के राजनारायण माहेश्वरी जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रसव के दौरान अवैध वसूली को लेकर तीमारदारों ने शनिवार दोपहर 12 बजे जमकर हंगामा किया। सूरजपुर, चेहरई और नीम खेरिया निवासी प्रसूताओं के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ और काउंसलर ने सिजेरियन ऑपरेशन के नाम पर उनसे रुपयों की वसूली की। हंगामे की सूचना मिलते ही CMS डॉ. रमेश चंद्र केशव मौके पर।