शाहगंज: भाई की हत्या के नौ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई, बहन ने डीएम-एसपी से न्याय की गुहार लगाई
युवक आजाद बिंद की हत्या के नौ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक की बहन सौम्या बिंद ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।