चूरू: रन फॉर यूनिटी में राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया, जिला कलक्टर ने खेल स्टेडियम में
Churu, Churu | Oct 31, 2026 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा एवं चूरू नगरपरिषद सभापति विनय गोयनका, एडीएम अर्पिता सोनी ने जिला खेल स्टेडियम से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.