कुरारा - कुसौलीपुरवा में 25 जून से शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञ।
हमीरपुर जनपद के कुरारा क्षेत्र के कुसौलीपुरवा गांव में आगामी 25 जून से 2 जुलाई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।
कुसौलीपुरवा स्थित भोले बाबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ 25 जून 2026 को कलश यात्रा और कथा प्रारंभ के साथ होगा। कथा का विश्राम 1 जुलाई को किया जाएगा, जबकि 2 जुलाई को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर हरि इच्छा तक चलेगी।
कार्यक्रम में भागवताचार्य स्वामी श्री शक्ति प्रवीण पूर्णार्थेश्वर परशुराम जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन में क्षेत्र के संत-महात्माओं और गणमान्य लोगों की भी सहभागिता रहेगी।
आयोजक श्रीमती पिरनिया कुशवाहा एवं समिति के पदाधिकारियों ने सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
बाइट : आयोजक / श्रीमती पिरनिया कुशवाहा
Hamirpur, Hamirpur | Jun 3, 2026