बांगरमऊ: बांगरमऊ में युवक का शव विद्युत लाइन के नीचे मिला, करंट लगने से मौत की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब 25 वर्षीय सद्दाम का शव गांव के बाहर विद्युत लाइन के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। सद्दाम गुरुवार रात शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा और परिजनों को सूचना दी। मृतक के बाल झुलसे होने से करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सद्दाम पिकअप लोडर चाल