जशपुर: गरीब छात्रों का हक मारकर बेटी को मुफ्त एडमिशन दिलाने वाला सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने का आरोप
पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना का गलत लाभ लेने के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने एक शासकीय शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक चमर साय पैकरा ने अपनी वास्तविक आय छिपाकर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाया और अपनी पुत्री का योजना के तहत निःशुल्क प्रवेश करा दिया था। जशपुर पुलिस से शनिवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार जांच में शिक्षक की वार्षिक आय लगभग