भदोही: मूसीलाटपुर गांव में कांग्रेस की यात्रा के मद्देनजर अंतिम दौर में तैयारियां, कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे रात्रि विश्राम
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को भदोही पहुंच रही है। इस दौरान राहुल गांधी यात्रा में शामिल लोगों के साथ मूसीलाटपुर गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। रात्रि विश्राम स्थल पर तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं।