भदोही: सुरियावा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री हुआ घायल
सुरियावा रेलवे स्टेशन के पास एक रेल यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया । जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की ट्रेन के दरवाजे पर यात्री खड़ा था तभी अचानक वह नीचे गिर गया रेल कर्मियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया है।