भदोही: भदोही के एम ए समद इंटर कॉलेज व अन्य केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त,पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थी
भदोही में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं । एम ए समद इंटर कॉलेज पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे । जिनको चेकिंग के उपरांत परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जा रही है ऐसे में पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है