🚨 मथुरा से बड़ी खबर: जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे!
📍 मथुरा | शेरगढ़ | ग्राम ओवा
मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ओवा में ऐंचा दाऊजी मंदिर के पास जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले।
जानकारी के अनुसार, विवाद जमीन जोतने को लेकर शुरू हुआ था। एक पक्ष द्वारा जमीन जोते जाने पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बवाल चलता रहा।
मामले में शेरगढ़ थाना पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 16 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का
📰 खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like 👍 Share 🔄 Follow करें।
#Mathura #Shergarh #MathuraNews #BreakingNews #UttarPradesh #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2026