आज़मगढ़: बंशीबाजार के पास ओवरटेक के चक्कर में मैजिक वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से जख्मी, दो लोग बाल बाल बचे
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंशी बाजार के पास रविवार को ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में मैजिक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक व एक अन्य लड़का बाल बाल बच गए। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के पटखौली निवासी बृजेश यादव के अनुसार वह बाइक से छोड़ने जा रहा था।