सरधना: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील और साफ-सफाई दुरुस्त करने की मांग
सरधना । आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। गुरुवार को 3:00 बजे जमीयत उलेमा-ए-हिंद तहसील सरधना के सदर मौलाना जुनैद कासमी अपने साथियों के साथ तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने सरधना एसडीएम उदित नारायण सेंगर को एक ज्ञापन सौंपा