बीना: कुरवाई रोड पर चारपहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की हुई मौत, एक अन्य गंभीर रूप से हुआ घायल
Bina, Sagar | Jul 20, 2025 राजकुमार पिता भगवान सिंह यादव निवासी नानक वार्ड एवं 35 वर्षीय इरशाद खान निवासी नानक वार्ड जो शनिवार की रात में स्कूटी से आ रहे थे। तभी कुरवाई रोड पर तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार राजकुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया। रविवार को मृतक का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।