सहावर: दिन दहाड़े बाइक सवार चोर ने बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़कर किया फरार
अमांपुर। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव अभयपुरा में दिन दहाड़े घर में अकेली बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचकर चोर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उनका बेटा जब घर पर पहुंचा तो देखा कि उनकी मां बेसुध पड़ी हुई थी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।