महोबा: यशोदा नगर में बछिया से कथित दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, इलाके में आक्रोश
Mahoba, Mahoba | Jul 3, 2026 पांच माह की बछिया के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में बछिया मिलने पर उसके स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।