चंदेरी: जागेश्वरी मोहल्ला निवासी रेखा बाई की गलत इंजेक्शन से हुई मौत, पति ने डॉक्टर पर लगाया आरोप
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी भगवान दास कोली उम्र 58 वर्ष निवासी जागेश्वरी मोहल्ला ने बताया कि 13 अप्रैल की दोपहर करीबन 3:00 बजे मेरी पत्नी रेखा बाई की तबीयत अचानक से खराब हो गई जिसके उपचार के लिए हम डॉक्टर प्रदीप उर्फ घंटी वाले की क्लीनिक पर पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाया गया और दवाई दी गई जिसके बाद मेरी पत्नी की मौत हो गई।