सदर: कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना पड़ा भारी, गुडम्बा पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा
Sadar, Lucknow | May 7, 2026 लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय कक्ष द्वारा जारी वारंट के तहत सूरज और सुनील रावत को उनके ग्राम रजौली स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।