घोड़ाडोंगरी: रानीपुर के पास गिट्टी लदे 2 ओवरलोड डंपरों को खनिज विभाग ने पकड़ा, रानीपुर थाने में खड़ा कराया
घोड़ाडोंगरी तहसील के रानीपुर के पास गिट्टी से भरे 2ओवरलोड डंपरों को खनिज विभाग ने पकड़ा है। खनिज विभाग ने डंपरों को जब्तकर रानीपुर थाने में खड़ा कराया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि रानीपुर के पास गिट्टी से भरे 2ओवरलोड डंपरों को खनिज विभाग ने पकड़कर डंपरों को जब्तकर रानीपुर थाने में खड़ा कराया। खनिज कार्रवाई कर रहा है।