अटेर: अवैध रेत के परिवहन को रोकने के लिए खनिज विभाग ने कछपुरा में जेसीबी से रास्ते में गड्डा खोदकर रास्ते को किया बंद
Ater, Bhind | Jun 13, 2026 भिण्ड। रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा शनिवार शाम 4 बजे अटेर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।खनिज विभाग ने गकछपुरा, खिपौना एवं अटेर के उन मार्गों को चिन्हित कर जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदकर रास्ते को बंद कर दिया, जिनका उपयोग अवैध रूप से रेत परिवहन के लिए किया जा रहा था।