रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी
रांची। झारखंड में JSSC-CGL समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए मार्च करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तीन बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी।
प्रदर्शनकारी JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली।
आंदोलन में छात्र नेता देवेंद्र महतो भी शामिल रहे। छात्रों का कहना है कि परीक्षा से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
#Hashtags
#JharkhandStudentProtest #RanchiProtest #VidhanSabhaGherao #JSSCCGL #JSSC #StudentProtest #DevendraMahato #CBIInquiry #CGLExam #RanchiNews #JharkhandNews #सीतामढ़ीप्राइम_न्यूज़