पंचायत समिति की बैठक में बिजली, खाद और सड़क की समस्याएं उठीं
बाजपट्टी: प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख अफजल आलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में बिजली के नीचे लटकते तार, सड़क के गड्ढे, खराब बिजली कनेक्शन बॉक्स और खाद की कथित कालाबाजारी जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे।
उप प्रमुख सुधीर कुंवर ने बनगांव और हुमायूंपुर में कम ऊंचाई पर लटक रहे बिजली तारों से दुर्घटना की आशंका जताई और तत्काल समाधान की मांग की।
वहीं, राजेश कुमार दास ने पुल के समीप सड़क पर बने गड्ढे की समस्या उठाई। पंचायत समिति सदस्य दीप नारायण राय ने यूरिया समेत अन्य खाद उपलब्ध नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
बैठक में प्रखंड कार्यालय में कुर्सियों की कमी और आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार का मुद्दा भी उठा। बीडीओ वरुण केतन ने शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्णय लिया गया।
सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़
#SitamarhiPrimeNews #Sitamarhi #Bajpatti #बाजपट्टी #पंचायतसमिति #बिजलीसमस्या #सड़कसमस्या #खाद #किसान #सीतामढ़ी #BiharNews #SitamarhiNews