सिवनी: कबीर वार्ड के मोक्षधाम के लिए सड़क निर्माण अधूरा, शव यात्रा में परेशानी, वीडियो वायरल
Seoni, Seoni | Nov 4, 2024 नगर के कबीर वार्ड के मोक्ष धाम के लिए जाने वाली रोड कई वर्षों से नहीं बन सकी है और यहां पर पुल तो बन रहा है लेकिन वह भी कुछ वर्षों से आधा अधूरा पड़ा है जिसके चलते लोगों को अंतिम संस्कार में जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो आज वायरल हो रहा है जिसमें शव यात्रा में शामिल लोगों को इस मार्ग से जाने में भारी परेशानी हुई।