घटहो थाना क्षेत्र की मूसापुर के निवासी गौतम कुमार की हुई दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दलसिंहसराय बीडीओ राजीव कुमार के द्वारा राहत का चेक प्रदान किया गया जिसके बाद जाम को खत्म किया गया। जाम करीब 3 घंटे तक रहा जिसके कारण आम लोगों को परेशानी हुई।