कोतवाली थाना पुलिस ने 24 पेटी एवं 217 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त करीब 3 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार भी जब्त की है।वही इस मामले की जानकारी का प्रेसनोट आज 03 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे कोतवाली पुलिस ने जारी किया है।