फुलवारी: बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन का दावा, प्रशांत किशोर राजनीतिक पार्टियों के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते थे
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बुधवार शाम करीब 6:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की सरकार को BPSC अभ्यर्थियों की चिंता है। मौके पर उन्होंने प्रशांत किशोर के द्वारा अनशन किय जाने को लेकर कहा कि प्रशांत किशोर पहले पॉलीटिकल पार्टी के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते थे। पैसे लेकर वह पार्टी के लिए काम करते थे।