फुलवारी: फुलवारी शरीफ मुठभेड़ मामले में पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने दी जानकारी
फुलवारी शरीफ के हिन्दुनी गांव में हुए मुठभेड़ को लेकर मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे फुलवारी शरीफ में पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि डकैती करने के लिए कुछ अपराधी जुटे हुए हैं, जब पुलिस रेड करने गई तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्यवाई में दो अपराधियों को गोली लगी।