फुलवारी: राजद प्रवक्ता शक्ति यादव का आरोप, प्रशांत किशोर 'वोट काटो, नोट छापो' की नीति पर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने प्रशांत किशोर के अनशन पर लग्जरियस गाड़ी के साथ बैठने और फिर गिरफ्तार कर उन्हें बेशर्त बेल देने के मामले को लेकर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे कहा कि यह सब नौटंकी सत्ता पक्ष के इशारे से हुआ है। मौके पर शक्ति यादव ने यह भी कहा कि न्यायिक निर्णय को ठेंगा दिखाया गया है।