गिरिडीह: महापौर प्रमिला मेहरा की समीक्षा बैठक, समय पर सेवाएं देने और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द जारी करने के निर्देश
नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने सोमवार को 12 बजे नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को तय समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समय से पहले जारी किए जाएं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।