हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया गिरफ्तार
हजारीबाग के गिद्दी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने मिश्राइन मोड़ा गांव में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। आरोपी पर रंगदारी, आर्म्स एक्ट और उग्रवादी गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं।