हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने चोरी की कार और 2.50 लाख की संदिग्ध नकदी के साथ बीकानेर के तीन युवकों को पकड़ा। आरोपी नंदकिशोर, अनिल कुमार मंडा और विष्णु देव रासीसर के रहने वाले हैं। 30 जून को गश्त के दौरान डीएसटी की सूचना पर बिना नंबर की कार रोकी गई। जांच में वैध दस्तावेज नहीं मिले।