जोधपुर: जोधपुर में दुकानदार पर 25-30 बदमाशों ने किया हमला, लूटपाट कर भागे
महामंदिर थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10:51 बजे 25-30 बदमाशों ने दुकान बंद कर जा रहे ललित सांखला पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व पत्थरों से हमला किया। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। बदमाश घसीटकर गली में ले गए और बेरहमी से पीटा। सिर पर पत्थर मारकर लहूलुहान किया।