पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व रंग-बिरंगी मालाओं और वन्यजीवों की गूंज के साथ खुला, पहले ही दिन पर्यटकों को हुए बाघ के दीदार
Panna, Panna | Oct 1, 2026 विश्व प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व के द्वार 1 अक्टूबर से नए पर्यटन सत्र के लिए खोल दिए गए हैं। मड़ला, अकोला और हिनौता द्वारों पर पर्यटकों का भव्य स्वागत हुआ, जहाँ पहले ही दिन सैलानियों को बाघ की साइटिंग का रोमांच मिला। खजुराहो 'वंदे भारत' ट्रेन से बेहतर हुई कनेक्टिविटी और रिजर्व में लगभग 100 बाघों की मौजूदगी से इस बार रिकॉर्ड पर्यटकों के पहुँचने की उम्मीद है