बहराइच: बहराइच में एक दिवसीय दौरे पर पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, पत्रकारों के साथ की वार्ता
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंची जहां उन्होने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले में जनसुनवाई की। उन्होंने अलग अलग मामलों में उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की समस्याएं जनसुनवाई के दौरान सुनी और संबन्धित अधिकारियों को शीघ्र गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।