टीकमगढ़: नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 एवं नाली सफाई अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया
आज दिन रविवार को सुबह 9 वजे टीकमगढ़ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदोरिया द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 एवं नाली सफाई अभियान 2026 के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में मोहल्ला भ्रमण किया गया, नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।