शामली: पुलिस लाइन शामली में 3 नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन
Shamli, Shamli | Nov 1, 2025 शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 3 नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस लाइन शामली में 3 दिवसीय एनसीएल जागरूकता अभियान के तहत रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नये आपराधिक कानूनों के संबंध में पुलिसकर्मियों को जानकारी दी गई। इस दौरान एसपी, एएसपी और सर्किल अधिकारी भी मौजूद रहे।