गुना नगर: अशोकनगर के चोर ने गुना कैंट के ऊपरी बाजार से ऑटो चुराया, पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर ऑटो बरामद किया
गुना कैंट थाना क्षेत्र से ऑटो चोरी के एक चोर को पुलिस ने पकड़ा है। 20 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, 16 अप्रैल 2026 को फरियादी मिंटू रजक निवासी गुलाबगंज ने कैंट ऊपरी बाजार से ऑटो चोरी की रिपोर्ट की। 18 अप्रैल को पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश की। 19 अप्रैल को सूचना पर चोर रामपाल यादव ग्राम लखेरी थाना देहात जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर ऑटो बरामद किया है।